ऋषिकेश। ऋषिकेश प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार माता कमला देवी का निधन हो गया है। मंगलवार को चंद्रेश्वर घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
चोपड़ा फार्म श्यामपुर निवासी कमला देवी (68 वर्ष) पत्नी रामानंद सिल्सवाल को बीती 13 फरवरी को पैरालिसिस का अटैक पड़ गया था। जिसके बाद छह अगस्त को उनका कूल्हा फैक्चर हो गया था। उनका उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। रविवार रात्रि करीब 11:00 बजे उनका शुगर बढ़ गया ओर वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को चंद्रेश्वर नगर घाट पर उनके जेष्ट पुत्र कृष्ण कुमार व कनिष्ठ पुत्र विजय किशोर ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुनि की रेती शिवमूर्ति कंडवाल, ग्राम प्रधान सरूप सिंह पुंडीर, बचन पोखरियाल, विनोद शर्मा, संजय शास्त्री, आशीष डोभाल, प्रबोध उनियाल, दुर्गा नौटियाल, अजय शर्मा, अशोक अग्रवाल, महावीर उपाध्याय, सरुप सिंह पुंडीर, पवन पांडेय, दिनेश पैन्यूली आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Post A Comment: