देहरादून: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा दून में एक दिन बिताने के बाद दिल्ली लौट गए। गोविंदा मौसम का आनंद लेने और सुकून के पल बिताने को दून पहुंचे थे। गोविंदा के दून में होने की भनक मंगलवार को तब लगी, जब वे वापस जाने लगे।
उत्तराखंड में शूटिंग और सुकून के पल बिताने के लिए बॉलीवुड स्टार यहां का अकसर रुख करते हैं। यहां का मौसम और हसीन वादियां उनकी थकान को मिटाकर उन्हें तरोताजा करती है। सोमवार रात गोविंदा भी देहरादून पहुंचे। गोविंदा हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में ठहरे थे। उन्होंने रात इसी होटल में बिताई। क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि गोविंदा की फिल्म की शूटिंग चल रही है। मंगलवार को उनकी शूटिंग नहीं थी। इसलिए वह दून के मौसम का आनंद लेने पहुंचे थे।
गोविंदा से मिलने उमड़े प्रशंसक
गोविंदा के होटल में होने की जानकारी मिलते ही प्रशंसक होटल के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। सभी उनसे मिलने को बेताब नजर आए। हालांकि गोविंदा किसी से नहीं मिले। उन्होंने प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।


Post A Comment: