अल्मोड़ा: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश विरोधी बयान और घुसपैठियों को समर्थन देने पर हिंदू जागरण मंच का गुस्सा सातवें आसमान पर है। संगठन के सदस्यों ने बनर्जी के बयान के विरोध में उनका पुतला फूंका और देश विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करने का ऐलान किया है।
नगर के चौघानपाटा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अभय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को समर्थन ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें बाहर निकालने पर गृहयुद्ध होने का बयान देकर गैर जिम्मेदाराना कार्य किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बनर्जी तुच्छ राजनीति कर देश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रही हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागाध्यक्ष अनूप साह ने कहा है कि बनर्जी के इस रवैए पर उन्हें उत्तराखंड प्रदेश में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उनका कहना है कि अगर ऐसी ताकतों ने प्रदेश का रुख किया तो उनका जोरदार विरोध किया जाएगा। संगठन के सदस्यों ने देश विरोधी गतिविधियों का कड़ा विरोध करने की बात भी कही।


Post A Comment: