ऋषिकेश। इनरव्हील क्लब ऋषिकेश ने फ्रेंडशिप के अवसर पर फ्रेन्डशिप डे सेलीब्रेशन एवं फ्लैग एक्सेन्ज कार्यक्रम अपने जोन 8 के सभी क्लबों, देहरादून, मसूरी, शिवालिक हिल्स हरिद्वार के सदस्यों के साथ होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के डिस्टिक्ट चेयरमैन रचना अग्रवाल, आईपीऐपी पेट्रिशिया हिल्टन, डीईएसओ नीरजा मुख्य अतिथि रहे। जोन 8 से सभी क्लबों के 17 सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
क्लब ने सर्विस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत गंगा सेवा समिति को पांच सीलिंग फैन दान में दिये। सीाी लोगों ने गंगा आरती में पूजा अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। क्लब की अध्यक्षा रेखा गर्ग व सचिव सलोनी गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डिस्टिक्ट के कार्यक्रम फ्रेडशिप एव सर्विय के तहत किया गया।
इस अवसर पर रितु अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, अंजु मित्तल, ईशा सिंघल, मीनाक्षी अग्रवाल, दीपिका तायल, शोभा, श्यामा, सविता, गीता धीर, रूचि, आरती, डाॅ. निवेदिला, डाॅ. मधु, शैफाली , मनीषा गुप्ता, रेखा नागलिया, ममता अग्रवाल, अनु तायल, वर्षा, सुशीला राना आदि उपस्थित रहे।


Post A Comment: