ऋषिकेश 15 अगस्त। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्यों ने प्राथमिक विद्यालय राजीव ग्राम 14 बीघा के विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया।
विद्यालय में प्रातः 9:00 बजे लायंस क्लब के अध्यक्ष अतुल जैन एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा रानी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया ।
ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गानों पर सुंदर प्रस्तुतियां पेश की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा देखने योग्य था।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को देश के महापुरुषों के जीवन से सीख लेते हुए अपने जीवन शैली में बदलाव करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा रानी जी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया एवं स्वतंत्रता पाने के लिए महापुरुषों द्वारा दिए गए बलिदान के बारे में अवगत क्या। कार्यक्रम के उपरांत क्लब द्वारा विद्यार्थियों को पाठन सामग्री एवं चिप्स चॉकलेट आदि वितरित किया गया।
कार्यक्रम में हिमांशु अरोड़ा, मयंक गुप्ता, नेहा जैन, डॉ सुजाता शर्मा, अतिका गुप्ता, प्रिया किंगर, आयुषी छावड़ा, ज्योति सिंगल, सर्वेश गुप्ता सुमित चोपड़ा, धीरज अग्रवाल, मनोज बतरा, तरुण चोपड़ा , अमन आनंद, डॉ गगन शर्मा, आशीष अग्रवाल, सुशील छाबड़ा, पंकज चंदानी, अंकुर अग्रवाल, अतुल सिंघल, राही कपाड़िया, अरविंद किंगर आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: