ऋषिकेश।एम्स ऋषिकेश में 72 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत में प्रातः 9:30 पर ध्वजारोहण किया । उपस्थित विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों तथा अन्य स्टाफ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमे इलाज के साथ साथ रोकथाम की ओर जाना होगा। कैंसर का इलाज के साथ ही हमें अपना ध्यान उन कारको की ओर भी ले जाना होगा और उनमें कैसे बदलाव हो ताकि इसकी रोकथाम हो सके इस बात पर भी ध्यान देना होगा । भविष्य के कोर्स इसी आधार पर डिज़ाइन करने होंगे। एम्स में उपलब्ध इलाज की सुविधाओं में इजाफा होने से न सिर्फ मरीजों का विश्वास बढ़ा है बल्कि विद्यार्थियों में भी दिल्ली के बाद एम्स ऋषिकेश पहली पसंद बना है। निरन्तर सुधार के लिए हमारे लिए मरीजों और विद्यार्थियों के फीडबैक महत्वपूर्ण हैं।
स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर उन्होंने अस्पताल की पांचवीं मंज़िल पर पांच नए अत्याधुनिक आपरेशन थिएटरो का उदघाटन भी किया। साथ ही दशहरा तक दस और मोड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी तैयार होने की बात कही, जिससे ऑपरेशन की वेटिंग कम हो जाएगी ।
मरीजों को कम दाम में अच्छी जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने हेतु एम्स के फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा संचालित जन औषधि केंद्र का उदघाटन
करते हुए निदेशक प्रो रविकांत ने कहा कि एम्स गरीबों को बहुत ही कम दामो पर इलाज तो दे ही रहा था अब इससे सस्ती और अच्छी दवाइयां भी मरीजो को मिल सकेंगी।
एम्स ऋषिकेश में चौबीस घंटे ओ पी डी रजिस्ट्रेशन की सुविधा के साथ साथ प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से घोषित 'आयुष्मान भारत' योजना के लाभार्थियों को भी एम्स इलाज मुहैय्या कराएगा। ओ पी डी काउंटर की भीड़ कम करने के लिए बनाए गए 15 नए काउंटरो की सुरुवात भी प्रो रविकांत द्वारा की गई।
एम्स में आने वाले मरीजो के लिए सौगात की झड़ी लगाते हुए निदेशक प्रो रविकांत ने नाक, कान और गला विभाग में वर्टिगो लैब और स्पीच लैब, न्यूरोलोजी विभाग में न्यूरो लैब, भौतिक चिकित्सा विभाग में गेट लैब और एडवांस रोबोटिक पुनर्वास सिस्टम तथा ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में नेट और अडवांस इम्मयूनो हेमाटोलोजी सेटअप उपलब्ध होने की बात कही।
एम्स के विद्यार्थियों, डॉक्टरों एवम संकाय सदस्यों के चिकत्स्कीय कौशल के विकास हेतु सिमुलेशन लैब का उद्घाटन भी निदेशक महोदय द्वारा किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में सिक्योरिटी में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मियों को और रिसर्च व अन्य गतिविधियों में उत्तम कार्य करने वाले विद्यार्थियों को भी निदेशक के हाथों सम्मान मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फैक्लटी, अधिकारी, कर्मचारी एवम विद्यार्थी उपस्थित थे।

Post A Comment: