ऋषिकेश,  13 अगस्त। गोहरी    माफी क्षेत्र मे बाढ प्रभावित क्षेत्र का जनपद के जिलाधिकारी एस ए मुरुगेशन ने आज दोरा किया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अपने अधिनस्थों को बाढ की चुनौतियों से निपटने और क्षेत्रवासियों को राहत पहुचानें के लिए युद्व स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।
सोमवार की दोपहर जनपद देहरादून के जिलाधिकारी मुरूगेशन रायवाला क्षेत्र के बाड़ प्रभावित क्षेत्र गौहरीमाफी पहुंचे और  भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को एवं उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को निर्देशित करते हुए कहा है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों वासियों को भोजन एवं राहत सामग्री पहुंचाने के लिए तमाम मुकम्मल प्रयास किए जायेंं ,साथ ही  उनकी सुरक्षा मैं किसी भी तरह की  कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
 बाढ़ ग्रस्त इलाकों में नुकसान का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने  जलभराव वाले क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, जिला पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, जल संस्थान, पेयजल, सहित  सभी विभागों से अपने अपने स्तर से सुधारीकरण के कार्यों में पूरजोर ताकत के साथ बाड़ प्रभावित लोगों कोई संकट की घड़ी से शीघ्र अति शीघ्र निकालने के लिए आवश्यक निर्देश दिए । रिजवान उप जिलाधिकारी हरि गिरि सहित तमाम विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Post A Comment: