ऋषिकेश।जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर  जौली ग्रान्ट हवाई अड्डे पहुंचा जंहा पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  शहीद के  पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अवगत है कि सोमेश्वरनगर, ऋषिकेश के 28 वर्षीय शहीद प्रदीप रावत  गढ़वाल राइफल की चौथी बटालियन में तैनात थे। वर्तमान में प्रदीप रावत जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में तैनात थे।जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में एलओसी पर पेट्रोलिंग के दौरान हुए ग्रेनेड हमले में प्रदीप रावत शहीद हो गये।
राजकीय सम्मान के साथ जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर विधायक गणेश जोशी सहित अन्य लोगों ने शहीद  प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Post A Comment: