ऋषिकेश, 13 अगस्त। ऋषिकेश गंगोत्री मार्ग पर नरेंद्र नगर से पहले एक विशालकाय पेड़ के सड़क पर गिर जाने के परिणाम स्वरुप मार्ग अवरुद्ध हो गया ।मुनि की रेती थाना प्रभारी आरके सकलानी के अनुसार सोमवार की सुबह नरेंद्र से पहले एक विशालकाय पेड़ के गिर जाने के परिणाम स्वरुप ऋषिकेश गंगोत्री मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही मार्ग को खोलने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है ।जो कि पेड़ को हटाने का प्रयास कर रहा है ।सकलानी के अनुसार पेड़ के हटते ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

Post A Comment: