ऋषिकेश, 12अगस्त (आ.का.आदित्य )। बापू ग्राम मे उस समय हडकम्प मंच गया जब रविवार की देर रात बापूग्राम निवासी रंजीत के घर मे  घोडा पछाड़ नाग  घुस गया। जिसे वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत करने के बाद पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की देर रात बापू ग्राम निवासी रंजीत  के घर के बरामदे मे खडी कार के नीचे  एक खतरनाक घोड़ा पछाड़  नाग घुस गया। जिसे देख कर परिजनों में हड़कंप मच गया जिनके  शोर मचाने पर आसपास के लोग भी रंजीत  के घर पर एकत्र हो गए जिन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को उसके घर के बरामदे में खड़ी गाड़ी के नीचे घुस आने की सूचना दी जिसके बाद वन विभाग के बीट अधिकारी मंसाराम गौड ,कमल सिंह ,बाबर   सिद्धकी, मौके पर पहुंचे और घोड़ा पछाड़ नाग को अपने कब्जे में लेकर जंगल में ले जा कर छोड़ दिया जिसके बाद रंजीत के परिजनों ने राहत की सांस ली। बीट  कर्मी गौड के अनुसार  उनका नाम 15अगस्त को सम्मानित किये जाने वाले कर्मचारियों की सूची मे शामिल किया गया था लेकिन रंजिशन रोक दिये जाने से अन्य कर्मचारियों मे रोष उत्पन्न हो गया है।

Post A Comment: