देहरादून। कावली रोड पर एक गुरुद्वारे में एक शादी समाहरो चल रहा था जिसमे कुछ लोगो ने शराब पी कर खूब हुडंग मचाया आज देहरादून के कावली रोड के  सिख समुदाय ओर गुरुद्वारा कमेटी ने आज एसएसपी आफिस पहुच कर विरोध पर्दशन किया । 
जहा चौकी प्रभारी जितेंदर कुमार ने बताया कि  गुरुद्वारे में शादी चल रही थी जहाँ कुछ लोगो ने वहां शराब पी कर मार पिटाई शुरू कर दी ।
जहा मोके पर पहुचे पुलिस कर्मियो ने मामला शांत करवाया ।ओर लोगो ने वहां हुए हमले की विडियो बनाई थी जो पुलिस को दे दी गई है ।
वही आज कमेटी के लोग एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मिलने उनके कार्यालय पहुच गए जहाँ चौकी प्रभारी भी एसएसपी कार्यालय पहुच गए उसके बाद भड़की भीड़  को शांत कर कायवाही का भरोसा दे कर लोगो को वहां से हटाया । गुरुद्वारे में शराब पी कर पिटाई करने पर कुछ लोगो  के खिलाफ नाम जद रिपोट पुलिस को दी गई है जिसपर पुलिस लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है ।
बताया जा रहा है कि जिन लोगो ने ये मारपिटाई की है वो भी पहले गुरुद्वारा कमेटी के मेम्बर थे ओर गुरुद्वारे में विकास के चलते इन लोगो को जलन हो रही थी । और ये गुरुद्वारे में हो रहे काम मे दखल दे कर काम मे बांधा डाल रहे थे ।

Post A Comment: