कोटद्वार। दुगड्डा-डाडामंडी के बीच एक मैक्स वाहन पर बोल्डर गिर गया। जिसके कारण मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो महिला व एक युवक की मौत हो गई है। डाडामंडी से दुगड्डा की ओर आ रहा एक मैक्स वाहन जैसे ही लक्ष्मणझूला- दुगड्डा- धुमाकोट राज्यीय राजमार्ग पर दुगड्डा-डाडामंडी के पास पहुंचा तो अचानक पहाड़ी से आया एक बोल्डर उसके ऊपर गिर पड़ा। जिससे मैक्स अनियंत्रित होकर सिलगाड नदी में जा गिरी।
घटना के अनुसार डांडामंडी से दुगड्डा की ओर चली मैक्स यूके 1352 आमडाली के पास पत्थरों की चपेट में आ गई और सीधे नदी में जा गिरी। जिसमें चालक व एक महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वही एक युवती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुगड्डा में दम तोड़ दिया। दुर्घटनाग्रस्त मैक्स में महिला व युवती के अलावा चालक ही सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही कोटद्वार कोतवाली पुलिस व दुगड्डा पुलिस चैकी के जवान भी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दुगड्डा चैकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला ने दुगड्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।
मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान हर्षिता पुत्री मोहन सिंह निवासी सुभाष बाजार दुगड्डा कपिल पुत्र बाबूराम निवासी धनीराम बाजार दुगड्डा और प्रीति पत्नी जितेन्द्र सिंह निवासी पोखरीखेत तहसील कोटद्वार के रूप में हुई।


Post A Comment: