ऋषिकेश,05अगस्त। संदिग्ध परिस्थितियों मे एक अगस्त की रात्री से लापता हुए युवक की लाश पांच दिन बाद नेहरू ग्राम स्थित मनेरी भाली कालोनी के सामने नाले में पन्नी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर जांच प्रारंभ कर दी है ।प्राप्त समाचार के अनुसार नेहरू ग्राम निवासी सत्यप्रकाश त्यागी पुत्र रतिराम त्यागी जो कि 1 अगस्त की रात्रि तक अपनी स्कूटर मकैनिक की दुकान पर काम कर रहे थे जिनका 1 अगस्त की रात्रि में तीन युवकों से झगड़ा भी हुआ था और वह तभी से गायब थे । जिनकी गुमशुदगी 2 अगस्त को ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज कराई गई थी ।जिसके बाद पुलिस ने सत्यप्रकाश की लाश नेहरू ग्राम स्थित मनेरी भाली कॉलोनी के सामने रविवार की शाम 6:00 बजे एक नाली में पन्नी में लिपटी हुई बरामद की सूचना मिलने पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोशियारी ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। सत्य प्रकाश की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है । मृतक के भाइयों सुनील त्यागी तथा विजय त्यागी का कहना है कि उनके भाई की हत्या की गई है ।यह उन्हें पहले ही आशंका थी क्योंकि 1 अगस्त की रात्रि को जिन लोगों के साथ उसका झगड़ा हुआ उस समय काफी लोगों ने झगड़ा करने वालों को भी देखा था जिनके संबंध शराब माफियाओं से जुड़े हैं सुनील त्यागी के अनुसार वह पांच भाई हैं तथा मृतक सबसे छोटा भाई है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने आज रविवार की सुबह ही मृतक की फोटू व गुमशुदगी भी जारी की थी पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।
Home
अपराध
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
Big Breaking ऋषिकेश से गायब सत्यप्रकाश त्यागी की 5 दिन बाद मिली लिपटी हुई लाश, हत्या की आशंका


Post A Comment: