हरिद्वार: प्रसिद्ध उद्योगपति राजन नंदा की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी गईं। राजन नंदा महानायक अमिताभ बच्चन के समधी थे। गुरुवार को हरिद्वार के कनखल स्थित सती घाट पर राजन नंदा के पुत्र निखिल नंदा ने विधि विधान के साथ अस्थियां प्रवाहित कीं। उनके साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन भी थे।
राजन नंदा का रविवार को गुरुग्राम में निधन हो गया था। सोमवार को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को दोपहर बाद निखिल नंदा और अभिषेक बच्चन सती घाट पहुंचे। यहां उनके पुरोहित पंडित महेंद्र गौतम, पंडित विपुल गौतम और पंडित सतीश गौतम ने विधि विधान के साथ कर्मकांड कराया।
इधर फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन की एक झलक पाने को स्थानीय लोग बेताब दिखे। घाट के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।


Post A Comment: