ऋषिकेश 5 अगस्त। भारतीय नारी स्वाभिमान द्वारा नारी सशक्तिकरण समारोह के दौरान नगर में उत्कृष्ट कार्य करने व उत्तराखंड आंदोलन मे भाग लेने वाली आंदोलन ककरी महिलाओं के साथ लगभग सौ छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए भी सम्मानित किया गया।वही नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य करने का आह्वान भी किया गया ।रविवार को भरत मंदिर इण्टर कालेज के सभागार मे भारतीय नारी स्वाभिमान हेल्पलाइन ट्रस्ट की संयोजिका मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान नारियों की सुरक्षा ,स्वास्थ्य व शिक्षा पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की संयोजिका डॉक्टर जया चतुर्वेदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि आज नारियों का सम्मान करना भारत की संस्कृति की पहचान है उन्होंने कहा कि भारत में कहा गया है कि जिस घर में नारी का सम्मान होगा वहां देवता भी विराजमान होते हैं ,लेकिन आज पूरे देश में नरियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। जो कि चिंता का विषय है जिसे रोकने के लिए नारियों को ही एकजुट होकर संघर्ष किए जाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रुप में पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने कहा कि नारियों पर हो रहे अत्याचारों के लिए पुलिस विभाग द्वारा कई हेल्पलाइन शुरू की गई है इस का सहारा लेना चाहिए तभी नारी अपने सम्मान की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि नारियों के सम्मान के लिए सभी एकजुट हो सभी कानूनों में ही परिवर्तन किया जा सकता है ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय की पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋचा रतुडी,ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि जब महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो उनका परिवार भी स्वस्थ रहेगा भारतीय नारी स्वाभीमान महिला सशक्तिकरण की संयोजिका मुकेश चौधरी ,उ.प्र की संयोजिका मीनू गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान मंच पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सरोज डिमरी, राजेश रानी , मंजू जाटव ,अंशु आहूजा, सीमा खुराना, रामा रावत ,रितु शर्मा ,भावना किशोर ,कविता पाल, सिमरन कौर ,मीनू गोयल ,रेनू सिंह ,सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सरोज डिमरी, राजेश रानी , मंजू जाटव ,अंशु आहूजा, सीमा खुराना, रामा रावत ,रितु शर्मा ,भावना किशोर ,कविता पाल, सिमरन कौर ,मीनू गोयल ,रेनू सिंह ,सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Post A Comment: