ऋषिकेश 5 अगस्त। मेरठ से बद्रीनाथ मोटरसाईकल द्बारा जा रहे दो कांवड़ियों के ऊपर लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रहमपुरी के निकट पेड़ गिर जाने से एक कांवडिये की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया।प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की सुबह 9बजे बेगम बाग मेरठ निवासी भीम पुत्र अशोक कुमार अपने साथी जयश्री सहित आठ साथियों के के साथ चार बाइको द्वारा बद्रीनाथ जा रहे थे ।कि ब्रहमपुरी में एक पेड़ उनके ऊपर जा गिरा जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें राजकीय चिकित्सालय आपातकालीन सेवा 108 द्वारा लाया गया जहां उनका उपचार जारी है ।मृतक भीम के साथी मोंटू ने बताया कि वह शनिवार की रात मेरठ से रवाना हुये थे। कि रास्ते मे उक्त हादसा हो गया । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।


Post A Comment: