पुलिस ने नगर में हुई चोरियों का   किया खुलासा
-एक चोर सहित चोरी गई   ज्वेलरी सहित नकदी कि बरामद
ऋषिकेश,04अगस्त। कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों हुई नगर में  दो चोरियों का खुलासा किए जाने का दावा किया है  खुलासे के दौरान पुलिस ने चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ चोरी में गयी सोने की ज्वैलरी व रूपये  भी बरामद  किये।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोशयारी के अनुसार  पूजा बुद्धिराज पत्नी ईशूराज निवासी 164 तिलक रोड़ ऋषिकेश ने थाना ऋषिकेश पर सूचना अंकित करायी कि  30.जु्लाई की सांय को मैं अपने मायके वनखण्डी गयी थी,  01.अगस्त को जब मैं अपने घर वापस आयी तो मेरे घर के मुख्य दरवाजे का ताला व अन्दर की आलमारी टूटी हुई थी, जिसमें मेरे सोने की दो अंगूठी, एक चेन, एक जोड़ा टॉप्स, एक मोबाईल फोन किसी अज्ञांत व्यक्ति ने चोरी कर लिये हैं।
  वहीं 26.जु्लाई को मेहरबान सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 बहादुर सिंह बिष्ट निवासी गली नं0 03 वीरभद्र मार्ग ऋषिकेश ने थाने पर सूचना दी कि 25 जुलाई की रात्रि किसी अज्ञांत चोर ने मेरी मेडिकल शॉप का शटर तोड़कर गल्ले में रखे 10-10 के नोटो की गड्डी के 8 हजार रूपये व कुछ रेजगारी चोरी कर ली गयी हैं।
  उपरोक्त चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में थाना ऋषिकेश पर अलग-अलग चोरी के अभियोग पंजीकृत कर विवेचना आरम्भ की गयी।
  क्षेत्र में चोरी की इन वारदातों के सफल निस्तारण, चोरो की तुरन्त गिरफ्तारी व माल की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन में टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास मुख्य सड़क मार्गो व प्रतिष्ठानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों को चैक किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में चोरी के मुकदमों में प्रकाश के आये व्यक्तियों के सम्बन्ध में सघनता से जानकारी की गयी, जिनसे पुलिस टीम को काफी सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम को तिलक रोड़ वाले घटनास्थल पर वीडियो फुटेज में दो लड़के आते व जाते दिखाई दिये। पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज को अपने मोबाईल पर लेकर आस पास के मौहल्लों में दिखाया गया। पुलिस द्वारा मुखबिर तन्त्र भी सक्रिय किया गया। मुखबिर ने पुलिस टीम को बताया कि वीडियो फुटेज वाले दो लड़के आर0टी0ओ0 कार्यालय की तरफ से तहसील चौक की तरफ आने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा वादिनी श्रीमती पूजा बुद्धिराज को भी सेल टैक्स कार्यालय के सामने पंहुचने को बताया व खुद भी वहां पंहुचकर दोनो संदिग्ध व्यक्तियों का इन्तजार करने लगी। थोड़ी ही देर में दोनो संदिग्ध लड़के आते दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस द्वारा रोककर तलाशी ली तो एक के पास से सोने की चेन व 10-10 रूपये की तीन गड्डी कुल 3000 रूपये तथा दूसरे के पास से दो सोने की अंगूठी तथा 10-10 रूपये की तीन गड्डी कुल 3000 रूपये बरामद हुये। बरामद ज्वैलरी को देखते ही श्रीमती पूजा बुद्धिराज ने कहा कि यही मेरी ज्वेलरी है। रूपयो के बारे में दोनो ने बताया कि  हम दोनो ने एम्स हास्पिटल के गेट नं0 03 के बगल में शिवाजीनगर जाने वाले रास्ते के समीप एक मेडिकल स्टोर के अन्दर से गल्ला तोड़कर गल्ले के अन्दर से 10-10 रूपये के नोटो की 08 गड्डी व कुछ रेजगारी चोरी की थी, जिनमें से कुछ रूपये हम दोनो ने मौजमस्ती में खर्च कर दिये तथा बचे रूपये हम दोनो ने आपस में बांट दिये थे।
  चूंकि दोनो लड़को से चोरी की ज्वैलरी व रूपये बरामद हुये, जिस कारण विजय जाटव व एक अन्य विधि विवादित किशोर को नियमानुसार शनिवार समय 11.00 बजे गिरफ्तार व संरक्षण पुलिस में लिया गया, जिन्हे  न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

अपराध करने का तरीका -
यह दोनो दिन व सांय के समय क्षेत्र में घूमकर बन्द दुकानों व मकानो की रैकी कर लेते थे तथा रात के समय मौका पाकर ताला तोड़कर घर के अन्दर से सामान व रूपये चोरी कर लेते हैं।
पकडे गये अभियुक्त से पुलिस नेविजय जाटव - एक सोने की चेन (कीमत लगभग 30000 रूपये) व तीन हजार रूपये विधि विवादित किशोर - दो सोने की अंगूठी (कीमत लगभग 22000 रूपये) व तीन हजार रूपये जिन्होने अपना नाम पता  - विजय जाटव पुत्र स्व0 करण सिंह जाटव निवासी गली नं0 05, शान्तिनगर, थाना ऋषिकेश विधि विवादित किशोर बताया है।

Post A Comment: