देहरादून: अब उत्तराखंड के विकास में रिलायन्स इंडस्ट्री सहयोग करेगी। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने सीएम के सामने डिजिटल उत्तराखंड, ऑर्गेनिक खेती और आतिथ्य के क्षेत्र में सहयोग का प्रस्ताव दिया है।दरअसल, 'डेस्टीनेशन उत्तराखण्डः इन्वेस्टर्स समिट' के तहत मुंबई में आयोजित रोड शो के के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने सीएम रावत से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गर्इ। अंबानी ने डिजिटल उत्तराखंड में सहयोग के लिए प्रस्ताव देते हुए कहा कि जियो के माध्यम से हर क्षेत्र में मोबाइल और नेट कनेक्टिविटी दी जा सकती है। उन्होंने राज्य के स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों को नेट कनेक्टिविटी से जोड़ने का प्रस्ताव भी दिया साथ ही ऑर्गेनिक उत्पादों के भंडारण और कोल्ड स्टोरेज सुविधा के सहयोग की इच्छा जताई।

अंबानी ने कहा कि उत्तराखंड, प्रकृति का अनुपम उपहार है। इसकी सुंदरता स्विट्जरलैंड से भी बढ़कर है। केवल इसे दुनिया के सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने पर्यटन व आतिथ्य के क्षेत्र में भी निवेश की इच्छा जताई। अंबानी ने कहा कि राज्य में जैविक सब्जियों और हर्बल उत्पादों की भी काफी सम्भावनाएं हैं। इसके लिए उन्होंने बेक एंड चैन विकसित करने में सहयोग का भी प्रस्ताव दिया। प्रदेश में रिलायंस फाउंडेशन के कार्यों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर उन्होंने केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ के विकास में सहयोग की बात कही।


Post A Comment: