पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी जेआर जोशी के द्वारा जनपद में चलाये जा रहे सिनियर सिटीजन से मिलन अभियान पिछले 1 वर्ष से जनपद में वरिष्ठ नागरिकों, निर्धन, असहाय लोगों, निराश्रित विधवा महिलाओं से डोर-टू-डोर उनके घर पर जाकर उनसे मुलाकात कर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनका निस्तारण करना। उनमें सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के साथ ही उनके लिए कुछ करना सकारात्मक पहल के तहत प्रत्येक माह के अन्तिम सप्ताह के किसी एक दिन पुलिस अधिकारी से लेकर कॉस्टबेल स्तर तक के कर्मचरी अपने-अपने क्षेत्र में अभियान में भाग ले यह है।
शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने पौड़ी गढ़वाल के थाना देवप्रयाग के स्थान सबधरखाल में ग्राम कुण्डी, बकरोड़ा, चपरोली, पवनपुर,रणाकोट आदि गांवों के 60 सीनियर सिटीजन, असहाय, गरीब , निराश्रित विधवा महिलाओं आदि से मुलाकात की। उनके लिए एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें करीब 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवाईयां भी वितरित की गयी। इसके साथ की कुछ निर्धन परिवारों को राशन तथा आटा, चावल दाल आदि का भी वितरण किया गया।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के पुलिस अधिकारियों से लेकर आरक्षी तक ने शुक्रवार को अपने -अपने क्षेत्र में सीनियर सिटीजन, गरीब, असहाय एवं निर्धन तथा निराश्रित विधवा महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की। उनके स्वास्थ्य के दृष्टिगत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। कुछ थानों की पुलिस ने डाक्टरों की टीम को साथ में ले जाकर बुजुर्गो, असहाय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं दवाईयां वितरण की गयी। कुछ निर्धन परिवारों को राशन के वितरण के साथ ही फल, बिस्कुट आदि का भी वितरण किया गया। जनपद पुलिस के किये गये इस सराहनीय कार्य का विवरण थानावार निम्नवत है। थाना लक्ष्मणझूला 110 सीनियर सिटीजन से मुलाकात , 03 चिकित्सकों की टीम द्वारा 35 व्यक्तियेां का चैकअप, दवाईयां वितरण, एवं निर्धन लोगों को राशन का वितरण किया गया। थाना देवप्रयाग 83, सबधरखाल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, दवाईयों का वितरण, एवं निर्धन लोगों को राशन का वितरण किया गया। थाना लैन्सडाउन 28 में दवाई वितरण एवं निर्धन 4 लोगों को आटा तथा अन्य को फल वितरण। थाना कालागढ़ 20 में फल, विस्किट आदि का वितरण। थाना थलीसैण 45 में चिकित्सकों द्वारा 45 व्यक्तियों का चैकअप, दवाई वितररण के साथ ही बिस्कुट आदि का वितरण। थाना रिखणीखाल 28 फल वितरण। थाना महिला थाना 21 डाक्टरों द्वारा 21 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 3 को बेस चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। थाना श्रीनगर 230 मेडिकल कैम्प आयोजित, 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाई वितरण। थाना पौड़ी 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण दवाई, राशन वितरण। थाना कोटद्वार 185 बुजुर्गो से मुलाकात की तथा डाक्टरों द्वारा 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, दवाई वितरण तथा 150 को फल वितरण किया गया। जनपद में कुल 954, सीनियर सिटीजन से मुलाकात की गयी तथा 415 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पुलिस के द्वारा किये जा रहे इस सराहनीय कार्य की जनपद के सीनियर सिटीजन,निर्धन, असहाय लोगों, निराश्रित विधवा महिलाओं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के द्वारा प्रशंसा की गयी। अपने घरों में अकेले रह रहे बुजुर्गो में पुलिस की इस पहल से उनमें सुरक्षा का एवं अपना कोई है जो उनको देखने वाला है का भाव जागृत हुआ है।

Post A Comment: