ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल का अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉयन अतुल जैन को लायंस वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर  के अध्यक्षता की शपथ दिलाई।
देहरादून रोड स्थित एक होटल में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ लायंस मंडलाध्यक्ष विनय कुमार मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम क्लब निदेशक आशीष अग्रवाल ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।
देहरादून से पधारे उप मंडल अध्यक्ष द्वितीय डॉ अश्वनी कांबोज ने क्लब में शामिल हुए नए सदस्यों को लॉयन वाद का अर्थ समझाते हुए लियोनिस्म की शपथ दिलाई। गाजियाबाद से पधारे उप मंडल अध्यक्ष प्रथम लॉयन संजीव अग्रवाल ने क्लब के नए पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष लॉयन विनय मित्तल ने क्लब  द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और साथ ही क्लब ने मुख्य अतिथि के हाथों से निर्धन विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने वाले पैन इंडिया स्कूल को विद्यार्थियों को  किताबें उपलब्ध कराने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई।
कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष, उप मंडलाध्यक्ष के साथ साथ मंडल के पदाधिकारी पवन अग्रवाल विशाल बिंदल धीरज मखीजा सुशील छाबड़ा मुकेश गोयल सुनील जैन व विनोद शर्मा पंकज चंदानी ने भी उपस्थिति के सामने अपने विचार रखें जिस में मुख्य रुप से क्लब के सदस्यों को समाज सेवा के लिए और ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देहरादून हरिद्वार डोईवाला गाजियाबाद व कई अन्य शहरों के लायंस क्लब के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अरविंद किंगर व गीता अरोड़ा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में गोपाल नारंग आशु पाहवा रवि जैन आशु डांग राजे नेगी कपिल गुप्ता हर्षवीं आनंद प्रिया किंगर नेहा जैन मोनिका गुप्ता प्रिया गुप्ता चारुल कपाड़िया आयुषी छाबड़ा रेनू गुप्ता मिनी गुलाटी अतिका गुप्ता ज्योति सिंघल नेहा छाबड़ा नीति चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: