ऋषिकेश,03अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से अपने साथियों के साथ नीलकंठ जल चढ़ाने आया कावड़िया  गंगा में नहाते वक्त पैर फिसलने से बह गया । जिसे मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया  मुनि की रेती थाना पुलिस के अनुसार  शुक्रवार की साय करीब 4:30 बजे संजीव कुमार निवासी पुत्र बलराम निवासी खेड़ा मस्ताना थाना बुढाना मुजफ्फरनगर जोकि अपने साथियों के साथ  नीलकंठ घूमने आया था दयानंद घाट पर नहाते समय अचानक पैर फिसलने से गंगा की तेज धार में बह गया घाट पर तैनात एसीपी महेंद्र सिंह सेमवाल, कांस्टेबल अनिल नेगी कांस्टेबल ,विजय प्रकाश, फ्लड कंपनी 40 वी वाहिनी हरिद्वार के द्वारा अपनी जान की परवाह ना करते हुए तुरंत गंगा नदी में उछाल मार दी और उक्त युवक को बचा लिया गया आसपास के लोगों द्वारा  पुलिस के उक्त जवानों की बहादुरी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी द्वारा आस्वस्त किया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय टेहरी गढ़वाल के नेतृत्व में पुलिस कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Post A Comment: