ऋषिकेश ,03 अगस्त। लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत जौंक गांव में एक युवक के घर पर शराब के नशे में आने पर मां के डांटने पर युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। और उसके परिजनों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका दाह संस्कार कर दिया। जिसे लेकर ग्रामीणों में विभिन्न प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म है ।प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम जौंक में एक युवक द्वारा बृहस्पतिवार की शाम को जमकर शराब पी, और जब वह नशे में घर पहुंचा, तो उसकी मां ने उसे डांट दिया। जिससे नाराज होकर युवक ने अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को उसके आत्महत्या का सुबह पता चला। जिन्होंने उसे फांसी के फंदे से उतारकर सुबह पुलिस को बिना बताए उसका दाह संस्कार कर दिया। जब इस संबंध में लक्ष्मण झूला थाने से जानकारी प्राप्त की।तो बताया गया कि उन्हें इस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है सूचना मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।आत्महत्या किए जाने को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है ।
Home
अपराध
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
लक्ष्मण झूला क्षेत्र में आत्महत्या करने वाले युवक का गुपचुप तरीके से परिजनों ने किया दाहसंस्कार

Post A Comment: