ऋषिकेश। रविवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की महिला इकाई द्वारा फोर्क एंड नाइफ रेस्टोरेंट में तीज उत्सव का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने सुन्दर नृत्य तथा फैशन शो आदि का आयोजन कर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
सुन्दर रुप में तीज उत्सव पर झूला झुलाने का कार्यक्रम, सुन्दर नृत्य, फैशन शो एवं विभिन्न गेमस आयोजित किये गये। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने हरे रंग की साड़िया पहन कर भाग लिया व झूला झुल़ने व मेहंदी लगे हाथों को देख ऐसा लग रहा था कि राधारानी जी अपनी सखियों के साथ पृथ्वी पर उतरकर तीज उत्सव में नृत्य करने के लिये आ गयी हैं।
लॉयन आयुषी छाबड़ा को तीज क्वीन चुना गया जबकि लॉयन नेहा जैन ने सर्वश्रेष्ठ नृत्य का अवार्ड जीता।
 लॉयन ज्योति सिंगल व लॉयन प्रिया गुप्ता अलग-अलग गेम्स में विजई रही।
चटपटे व्यंजनों एवं घेवर की मिठास के साथ लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की महिला इकाई की सभी महिला सदस्यों ने लगातार समाज के लिए सेवा कार्य करने की इच्छा जताते हुए उनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का प्रण भी लिया।
कार्यक्रम में पूजा अग्रवाल अतिका गुप्ता पायल गुप्ता युविका चंदानी शिफाली बत्रा रेनू गुप्ता कोमल मखीजा प्रिया किंगर नेहा छाबड़ा रुचिका अग्रवाल टीना जमदग्नी चारुल कपाड़िया मेघा गोयल आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: