-केंद्र सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए
ऋषिकेश 12 अगस्त। उत्तराखंड  कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में राफेल डील को लेकर तीस स्थानों पर अपने नेताओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी पर किए गए एक साथ हमले के दौरान भाजपा से सवाल पूछा है कि क्या जिस कंपनी को राफेल बनाने का ठेका दिया गया है क्या वह इसे बनाने में पूरी तरह सक्षम है यह सवाल ऋषिकेश में भी आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान  कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह ने  भारतीय जनता पार्टी से पूछते हुए कहा कि साठ हजार एक सौ पैंतालीस करोड रुपए की राफेल डील मोदी सरकार का एक महा घोटाला है जिसमें 36 राफेल लड़ाकू जहाजों की एकतरफा खरीद की गई है इस खरीद में सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड को दरकिनार कर रिलायंस की कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को कॉन्ट्रैक्ट देना। व जहाज की कीमतों में 3 गुना वृद्धि से यह साबित हो रहा है कि यह एक महाघोटाला है जिस पर केंद्र की मोदी सरकार कोई जवाब देने की बजाय  कुर्तक पेश कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा हवाई जहाज बनाने वाली कंपनी ने 13 मार्च 2014 को एक शेयर समझौते के रूप में सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से ₹36000 के ऑफसेट कांटेक्ट पर  हस्ताक्षर किए परंतु नरेंद्र मोदी का क्रोनी कैपिटलिज्म प्रेम जगजाहिर हो गया जब 10 अप्रैल 2015 को 36 राफेल लड़ाकू जहाज खरीद की मोदी द्वारा की गई घोषणा कर दी गई जिसके बाद सरकारी कंपनी एच एएल को सबसे बड़े डिफेंस ऑफसेट कांटेक्ट से दरकिनार कर दिया गया इसे एक निजी क्षेत्र की कंपनी को दे दिया गया कांग्रेस द्वारा इस संबंध में पूछे गए प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री से सभी सवालों को पूरी तरह नकार दिया गया जिसके कारण इस खरीद में बड़े महाघोटाले की बू आ रही है चमन सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि रिलायंस डिफेंस लिमिटेड का गठन फ्रांस में 10 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री द्वारा 36 राफेल लड़ाकू जहाजों की खरीद की घोषणा किए जाने से 12 दिन पहले यानी 28 मार्च 2015 को ही कर दिया गया और यह समझौता उस कंपनी से किया गया जिस के पास लड़ाकू जहाज बनाने का लाइसेंस तक भी नहीं था उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि इस मसौदे में पूरी तरह रक्षा मंत्रालय के सभी निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई है जिसे लेकर कांग्रेस आज केंद्र सरकार से सभी सवालों के जवाब मांग रही है पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय सारस्वत जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी नगर अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा जयेंद्र रमोला भी मौजूद थे।

Post A Comment: