ऋषिकेश,12अगस्त। ऋषिकेश कोतवाली की आई ड पीएल चौकी अंतर्गत आम बाग में चार युवकों ने एक बाबा को सम्मोहित कर उसके ₹25000 लेकर फरार हो गए। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है । आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी के अनुसार रविवार की सुबह 4:30 बजे 4 लोग जो कि अपने आप को देहरादून निवासी बता रहे थे ।जिसमें एक सोनू नाम का युवक भी था आम बाग निवासी बाबा सच्चिदानंद के कमरे पर पहुंचे, और उन्हें उनके एक शिष्य की फोटो दिखा कर उन्हें सम्मोहित कर दिया ।जिसके बाद व बाबा से ₹25000 लेकर फरार हो गए होश में आने पर सचिदानंद ने आईडीपीएल चौकी को उक्त घटना की सूचना दी, जिस पर दीपक तिवारी मैं फोर्स के बाबा के कमरे पर पहुंचे और मामले की जांच प्रारंभ कर दी।

Post A Comment: