उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर गंगोत्री राजमार्ग पर ब्लाक भटवाड़ी के लगभग सात किमी आगे संगलाई नाम के स्थान के पास जन्माष्टमी के पर्व पर गंगोत्री धाम से पूजा अर्चना कर लौट रहे उत्तरकाशी भटवाड़ी ब्लाक के भंकोली गांव के लोगों से भरा टैंपो ट्रेवलर वाहन संख्या यूके 10 टीए 0775 के सामने अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण गाड़ी सीधे लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें भंकोली गांव के 13 लोगों की चालक सहित घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
   जन्माष्टमी के पर्व पर दुखद हुआ। भटवाड़ी ब्लाक के भंकोली गांव के सैकड़ों ग्रामीण गांव के आराध्य नाग देवता की अगुआई में दर्जनों वाहन में सवार होकर बीते शाम गंगोत्री गये थे। सुबह जन्माष्टमी के पर्व पर गंगोत्री में पूजा अर्चना करने के बाद भंकोली गांव के लोगों का जत्था वापस लौट रहा था। जत्थे में शामिल टैम्पो ट्रेवलर वाहन जिसमंे पंद्रह लोग सवार थे। वाहन जैसे ही भटवाड़ी से पहले संगलाई नाम के स्थान पर लगभग ढाई बजे पहुंचा। तभी पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा वाहन के सामने आकर गिरा। मलबे में आई कुछ चट्टðानें वाहन से टकराई। जिससे वाहन सीधे डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गंगा नदी के निकट जा गिरा। वाहन खाई में गिरने से वाहन में सवार पंद्रह लोगों में से 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में 10 पुरुष व 3 महिलायें हैं। जबकि दो महिलायें घायल हैं। घायलों को इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना पर डीएम डाॅ. आशीष चैहान, पुलिस टीम, भटवाड़ी एसडीएम देवेंद्र नेगी सहित एसडीआरएफ, स्वास्थ्य टीमें व ऐंबुलेंसें मौके पर पहुंच गई थी। 

साफ मौसम के बावजूद नहीं पहुंचा हेलीकाॅप्टर 
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लाॅक में हुई वाहन दुर्घटना में घायलों को रेस्क्यू करने के लिए जिलाधिकारी ने शासन ने हेलीकाॅप्टर मांगा। दिन में मौसम सापफ होने के बावजूद भी हेलीकाॅप्टर नहीं भेजा गया। जिसके बाद ग्रामीणों से रोष जताया। 

घायलों के नाम
1.मीनाक्षी उर्फ किरन (14) पुत्री रामवीर, भंकोली निवासी 
2.राधा (13) पुत्री रणवीर, भंकोली निवासी 


मृतकरों की सूचनी 
1.जशोदा (40) पत्नी जयदेव सिंह, भंकोली निवासी
2.पायल (20) पुत्री शूरवीर, भंकोली निवासी
3.रणवीर सिंह (45) पुत्र विक्रम सिंह, भंकोली निवासी
4.जगदीश (55) पुत्र इंदर सिंह, भंकोली निवासी 
5.रामप्यारी (50) पत्नी जगदीश, भंकोली निवासी
6.रामवीर (45) पुत्र इंद्र सिंह, भंकोली निवासी
7.सकला देवी (40) पत्नी रामवीर सिंह, भंकोली निवासी
8.अवतार सिंह (55) पुत्र धूम सिंह, भंकोली निवासी
9.बीरेंद्र सिंह (50) पुत्र नरेंद्र सिंह, भंकोली निवासी
10.सोबेंद्र सिंह (40) पुत्र नरेंद्र सिंह, भंकोली निवासी 
11.दीपक (22) पुत्र किशन सिंह, भंकोली निवासी
12. बचन सिंह (50) पुत्र इंदर सिंह, भंकोली निवासी
13.सतवीर सिंह (32 )कृपाल सिंह, वाहन चालक नाल्ड गांव निवासी

Post A Comment: