ऋषिकेश। श्यामपुर में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान 40 यूनिट रक्तदान किया। रविवार को सेवायोजन व राजकीय चिकित्सालय के संयुक्त तत्वधान में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान 37 लोगों के साथ 3 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय के रक्तदान शिविर अधिकारी डॉ मुकेश पांडे ने कहा की जो खून नालियों में बहता है वह मनुष्य की नलियों में बहे तो वहां मनुष्य का जीवन बचाने में सार्थक हो जाता है। रक्तदान करना सभी दलों में महादान बताया। डॉक्टर पांडे ने बताया कि रक्तदान शिविर के दौरान ऐसे छह रक्तदाता की आय जिनका रक्तचाप बढ़ा हुआ था। जिसके कारण उन्हें वापस भेजना पड़ा। इस दौरान सीएमएस डॉ एन सिंह, डॉक्टर पांडे ज्योत्सना उपाध्याय, संदीप पांडे, एसबी नौटियाल, गजेंद्र मनवाल, भूपेंद्र फरसवान, धर्मपाल ममता आदि  शामिल थे

Post A Comment: