एक आंदोलनकारी पेड़ पर चढ़ा, प्रशासन के फूले हाथ-पांव
ऋषिकेश, 04 सितम्बर। पिछले 14 दिनों से एप्स द्वारा हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों के धरने के दौरान एक आंदोलनकारी नवीन बहुगुणा धरना स्थल के सामने स्थित एक पेड़ पर चढ़ गया। जिसके बाद पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए । उल्लेखनीय है कि एप्स द्वारा निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों के बाद आउटसोर्स कर्मचारी पिछले 14 दिनों से एम्स से कुछ ही दूरी पर धरने पर बैठे हैं लेकिन 14 वें दिन मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे करीब नवीन बहुगुणा धरना स्थल से उठा और सीधे सामने वाले पेड़ पर जा चढ़ा जिसकी सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसने आंदोलनकारी को उतारने के लिए पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत की गई, लेकिन आंदोलनकारी पेड़ से उतरने के लिए तैयार नहीं था ।उसका कहना था कि जब तक सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को एम्स द्वारा वापस नौकरी पर नहीं लिया जाएगा। तब तक वह पेड़ पर अपना धरना जारी रखेंगे 14 वें दिन धरना देने वालों में अजय सिंह, अमित कंडियाल ,सुधीर बहूगुणा, डा दीपक रयाल ,सुनील सिंह, सुमेर सिंह, देवेश बहुगुणा आदि प्रमुख थे।

Post A Comment: