रानीखेत। रामनगर से कर्णप्रयाग जा रही जेएमयू की एक भतरोजखान के निकट ग्राम स्यालढूंगा में दुर्घटनागस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, एम्बुलेन्स की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घायलों को भिकियासैन ले जाया गया है तथा कुछ घायलों को रानीखेत चिकित्सालय भी भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस का नम्बर यू.के.04 पी.ए 0126 है तथा इसके चालक का नाम श्रवण कुमार पुत्र रामकुमार है, जो कि भिकियासैन का रहने वाला है। घायलों द्वारा बताया गया है कि चालक द्वारा बस पर नियंत्रण खो दिया था जिस कारण ये दुर्घटना हुई है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी तथा प्रषासन द्वारा इस दुर्घटना के सम्बन्ध में आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है। एसएसबी के डीआईजी एमएम कांडपाल के नेतृत्व में जवान रेस्क्यू में लगे हुए हैं।
भतरोज़ख़ान के पास हुई बस दुर्घटना पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गहरा दुखः व्यक्त किया है।इस संदर्भ में भट्ट ने तत्काल जिला प्रशासन मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर घायलों को हर संभव सहायता के लिए कहा है.। उन्होनें कहा है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा से घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि गम्भीर रूप से घायलों के लिए सरकार द्वारा वहाँ पर एक हेलीकॉप्टर की भी व्यवस्था तुरंत कर दी गई है.। इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी व सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ है व घायलों के उपचार का पूरा ख़र्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

Post A Comment: