ऋषिकेश,06 सितम्बर।ग्रामीण क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा खदरी में खादर के किसान जँगली हाथी के आतँक से न केवल भयभीत हैं बल्कि लगातार जँगली हाथी द्वारा फसल चट करने और रौंदने के कारण लघु कृषकों को उनकी रोजी रोटी का भी संकट पैदा हो गया है।ग्रामीणों द्वारा लगातार की जारही फसल सुरक्षा हेतु रतजगा करने के बाद भी हाथी का आतँक थमने का नाम नहीं ले रहा है बुधवार की रात नौ बजे ही जँगली हाथी सुरक्षा हेतु खोदी गयी हाथी खाई को पारकर खेतों में प्रवेश कर गया।यह वही रास्ता है जहाँ से खाई खुदान से पहले हाथी प्रवेश करता रहा है।बारिश के बाद खाई में रेत भर जाने से हाथी के लिए खाई पार करना आसान हो गया है।स्थानीय ग्रामीण मुन्ना सिंह ने बताया कि वह रात लगभग नौ तीस पर खेतों में टार्च लगाकर गस्त कर रहे थे कि अचानक पेड़ों की ओर से आवाज का अहसास हुआ जैसे ही उन्होंने टार्च घुमाई तो खेत में हाथी को धान की फसल खाते हुए पाया।उन्होंने साथी किसानों को सुचना देकर एकत्र करते हुए बमुश्किल भगाया लेकिन हाथी दूसरे खेतों की बाड़ में खड़े पेड़ों की ओट में छिप गया।जिसकी तुरन्त सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन जब तक वन कर्मियों का सुरक्षा दल खादर क्षेत्र पहुँचा तब तक किसान पटाखे फोड़कर हाथी को भगाने में सफल रहे।लगातार जँगली हाथी द्वारा खादर क्षेत्र में किये जारहे नुकसान से पीड़ित किसानों ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाये हैं।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार जँगली हाथी द्वारा फसल चट करने और रौंदने के समाचार के बाद भी प्रशासन सुरक्षा के उपाय नहीं कर रहा है साथ ही हाथी से फसल सुरक्षा को जो खाई खोदने का कार्य किया जा रहा था वह भी बन्द पड़ा है।स्थानीय लघु सीमान्त किसान विनोद जुगलान ने बताया कुछ दिन पूर्व खोदी गयी खाई में बर्षात के कारण रेत मिट्टी भर गई है और हाथी उनके खेत की सीमा पर उसी सुरक्षा खाई को पार करके खेतों में प्रवेश कर रहा है।जो कि वन विभाग सहित प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है।आज रात जिन लोगों की फसल को हाथी ने नुकसान पहुँचाया उनमें चन्दन सिंह,बलवीर सिंह,धर्म पाल नेगी शामिल हैं।जबकि हाथी भगाने वालों में विनोद जुगलान,मुन्ना सिंह,राय सिंह,पिरथी सिंह,शेखर,शेर सिंह,सोहन,छोटन,शिव पाल सिंह,अभिषेक,सोनू, राम चन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।ग्रामीणों ने वन विभाग को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र खाई खुदान करवा कर फसल सुरक्षा की माँग की है।वन विभाग द्वारा लापरवाही बरतने और फसल सुरक्षा में देरी होने पर आगामी सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय ऋषिकेश में तालाबन्दी की पुनः चेतावनी की बात दोहराई है।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश में खदरी में जंगली हाथियों ने रोंदी किसानों की फसल, रोजी रोटी का संकट हुआ पैदा

Post A Comment: