चंद्रेश्वर नगर सुधार समिति ने 5 दिनों में 50 से अधिक लड़के-लड़कियों को रंगे हाथ दबोचा
ऋषिकेश ,07 सितंबर।  जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ऋषिकेश तीर्थ नगरी में चलाए गए नशा विरोधी अभियान की चंद्रेश्वर नगर में खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। जहां स्मैक, चरस ,गाजा खुलेआम बिक रहा है जिससे इंटर कॉलेज महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं भी नशे की लत में पडकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। चंद्रेश्वर नगर सुधार समिति द्वारा पिछले 5 दिनों से चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के दौरान अभी तक 50 से अधिक लड़के लड़कियों को स्मैक, चरस गांजा पीते हुए रंगे हाथ पकड़कर उठक बैठक कर उनके परिजनों को सौंपा । इसी श्रंखला  में शुक्रवार की सुबह भी  आईडीपीएल क्षेत्र के 3 छात्रों को चंद्रेशवर नगर सुधार समिति के कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथ पकड़ा और उठक-बैठक करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया है ।समिति के संयोजक प्रमोद शर्मा  और महामंत्री सुजीत यादव कहना है कि वह इस अभियान को जब तक जारी रखेंगे, तब तक क्षेत्र में इस धंधे में लिप्त लोग अपना धंधा  बंद नहीं कर देगें।
 क्या कहते हैंनगर कोतवाल
नगर कोतवाल रितेश शाह का क्या नाम है अभी उन्होंने नगर कोतवाली का कार्यभार संभाला है वह एक-दो दिन में इस प्रकार के चलने वाले धंधे के विरुद्ध अभियान चलाकर इस पर रोक लगाए जाने का प्रयास करेंगे जिसमें वह स्थानीय समितियों का भी सहयोग लेंगे। शाह का यह भी कहना था कि उनके आने से 2 दिन पूर्व चंद्रेश्वर नगर सुधार समिति द्वारा पुलिस को एक ज्ञापन भी  दिया गया है जिसे गंभीरता से पुलिस ने लिया है ।

Post A Comment: