ऋषिकेश,07सितम्बर। ऋषिकेश में फैले अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट द्वारा 2 सप्ताह के अंदर हटाए जाने के फरमान के चलते नगर निगम पीडब्ल्यूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा हरिद्वार रुड़की प्राधिकरण सक्रिय हो गया है। जिसने आवासीय कॉलोनियों में बने कमर्शियल भवनों को धवस्तिकरण किए जाने के लिए नोटिस देने प्रारंभ कर दिए हैं ।जिससे पूरे ऋषिकेश से लेकर तपोवन तक अतिक्रमण कार्यों में हड़कंप मचा है ।नगर निगम के उपायुक्त उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि उनके विभाग द्वारा तिलक रोड, मनीराम मार्ग पर 230 अतिक्रमणकारियों को नोटिस वितरित कर अपने अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश दे दिए, तो वहीं पीडब्ल्यूडी आर.सी कुलकर्णी अवर अभियंता ने बताया कि उनके विभाग की ओर से 350 नोटिस वितरित कर दिए गए हैं। हरिद्वार विकास प्राधिकरण के अभियंता वीके माथुर का कहना था कि उनके द्वारा अतिक्रमणकारियों को चिन्हित की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है । जिसके अंतर्गत नोटिस देकर अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई को अंजाम देंगे। कुल मिलाकर सभी विभागों द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है ।जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है ।नोटिस में कहा गया है कि अतिक्रमणकारी अपने कब्जों को स्वयं हटा लें अन्यथा विभाग द्वारा जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिनके अतिक्रमण हटाए जाएंगे उनसे हटाए जाने का राजस्व भी वसूला जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट द्वारा 1127 अतिक्रमण पहले ही चिन्हीत कर उन्हें हटाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं यह आदेश नगर के समाजसेवी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गुप्ता की जनहित याचिका पर सुनाए गए न्यायालय द्वारा फैसले के बाद की जा रही है।

Post A Comment: