देहरादून। प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग हुई। बारिश के बीच भी छात्रछात्राओं ने काॅलेज पहुंचकर अपने प्रत्याशियोंके पक्ष में मतदान किया।वहीं उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोपहर 2 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया चली। इस दौरान 55 फीसदी छात्र छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया।काॅलेज के कुल 6058 छात्र छात्राओं में से 3363 ने वोटिंग में हिस्सा लिया। वहीं कल सुबह9 वोटिंग मतगणना शुरु होगी जिसके बाद दोपहर तक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। बता दें कि वोटिंग के दौरान कॉलेज में शांति व्यवस्था बनाए रखने लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर कॉलेज को 2 जोन में बांटा गया। पुलिस प्रशासन ने कॉलेज परिसर को पहले जोन में जबकि कॉलेज के बाहरी क्षेत्र को दूसरे जोन में रखा गया। गौरतलब है कि डीएवी कॉलेज में पिछले 11 सालों से छात्र संघ अध्यक्ष सीट पर एबीवीपी छात्र संगठन का ही कब्जा है। जबकि एनएसयूआई छात्र संगठन हमेशा ही एबीवीपी को कड़ी चुनौती देती आई है।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
शिक्षा
उत्तराखंड के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में 55 फीसदी मतदान


Post A Comment: