उत्तरकाशी/घनसाली/चमोली /नैनीताल/ हल्द्वानी/बागेश्वर/रुद्रपुूर: आज उत्तराखंड के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गये.सुबह से सभी महाविद्यालयों में चुनाव को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया. छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में कॉलेज पहुंचकर अपने छात्र नेता के पक्ष में वोट किया. मतगणना के बाद सभी कॉलेजों में जीते प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर अपनी खुसी का इजहार किया. साथ ही जीते हुएछात्र प्रतिनिधियों ने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कॉलेज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.उत्तरकाशी में अध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप का दबदबाउत्तरकाशी के रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चुनाव प्रभारी एके अग्रवाल ने एसडीएम देवेंद्र नेगी की मौजूदगी में चुनाव परिणामों की घोषणा की. जहां अध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप के आदित्य चौहान 518 मतों से विजयी हुए. वहीं एबीवीपी के नितिन को 418 वोट मिले. उपाध्यक्ष पद पर आर्यन की कविता बिष्ट ने 786 मतों के साथ जीत हासिल की. जबकि एनएसयूआई की अंजू राणा को 741 मत मिले. महासचिव पद पर निर्दलीय प्रह्लाद रावत ने 1316 मतों से जीत हासिल की. यूआर पद पर एबीवीपी के गौतम रावत ने 727 मत पाकर जीत हासिल की. सहसचिव पद पर एनएसयूआई और छात्रा प्रतिनिधि के तौर पर दीप्ति चौहान को निर्विरोध चुना गया
घनसाली में एबीवीपी ने मारी बाजीविकासखंड भिलंगना के बालगंगा माहविद्यालय सेंदुलकेमर में भी छात्रसंघ चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुए. यहां घोषित परिणामों में अध्य्क्ष पद सहित 6 पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की जीत हासिल. जबकि सचिव पद पर आर्यन ग्रुप ने कब्जा किया. वहीं यहां हुये छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई का सूपड़ा साफ हो गया।
चमोली के 3 महाविद्यालयों में लहराया भगवा
जनपद के 6 महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए. हालांकि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर केंपस में छात्रसंघ मतदान के दौरान पुलिस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की-फुल्की झड़प हुई. चमोली के 6 महाविद्यालयों में से 3 महाविद्यालयों में एवीबीपी ने परचम लहराया. श्रीदेव सुमन विश्वविद्यलय गोपेश्वर केम्पस में विद्यार्थी परिषद के अमित मिश्रा ने एनएसयूआई के प्रत्याशी प्रकाश गाड़िया को 231 मतों से हराकर अध्य्क्ष पद पर जीत दर्ज की
कर्णप्रयाग में एनएसयूआई ने कब्जाया अध्यक्ष पद
वही सचिव पद पर दिव्या नेगी विजय रही. गैरसैंण के फरकन्डे महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थीपरिषद के कमल सिंह रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सूरज कुमार को मात्र 3 मतों से हराया. महासचिव पद पर एनएसयूआई के संतोष पुंडीर निर्विरोध चुने गए. महाविद्यालय तलवाडी में अध्य्क्ष पद पर विद्यार्थी परिषद की कु. भावना ने जीत दर्ज की. जोशीमठ महाविद्यालय में अध्य्क्ष परकपिल सिंह ने जीत दर्ज की. पोखरी और कर्णप्रयाग में एनएसयूआई के उमेश सिंह और निकेश सिंह ने विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों को हराकर जीत दर्ज की।
नैनीताल में एबीवीपी का बागी बना बाजीगर
नैनीताल के डीएसबी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP से बागी महेश महर ने मारी बाजी. महेश ने ABVP की पुनम बावरी को 258 वोटोंसे हराया. वहीं छात्र संघ सचिव पद में अंकित चंद्र,उपाध्यक्ष पद पर मनोज बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर शिवानी पंवार, उपसचिव पद पर सोनू कनवाल और कोषाध्यक्ष पद पर माणिक चंद्र ने जीत हासिल की. जबकि यूनिवर्सिटी रिप्रजेंटेटिव पद में प्रभात पंत हुए विजयी हुए।
महिला महाविद्यालय पर भी चढ़ा भगवा रंग
कुमाऊं के महिला महाविद्यालय इंदिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय में एबीवीपी ने कब्जा जमाया है. एनएसयूआई की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सिमरन वर्मा को 82 वोटों से हराकर ABVP की दीपिका जोशी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका मेहरा और सचिव पद पर प्रियंका जोशी ने जीत हासिल की . संयुक्त सचिव पद पर मीनल डंगवाल और कोषाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी आर्य ने बाजी मारी. बता दें कि महिला महाविद्यालयमें पिछले साल भी एबीवीपी का ही कब्जा था. महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विजय पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर अशोक रहे विजयी
वहीं बात अगर लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ की करे तो यहां अध्यक्ष पदके प्रत्याशी अशोक नेगी ने महेंद्र दानू को हराकर जीत हासिल की. उन्हें कुल 373 जबकि महेंद्र दानू को 309 वोट पड़े. वहीं उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु बमेटा ने जीत दर्ज की. उन्हें कुल 382 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी धीरज जोशी को 301 वोट मिले. सचिव पद पर गौरव मठपाल ने 349 वोटों के साथ जीत हासिल की. जबकि उनके प्रतिद्वंदी उज्जवल दानू को 332 वोट मिले. वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी नीतीश कुमार धारीयाल ने 352 वोटों के साथ जीत दर्ज की. जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदीमेघा करायत को 317 वोट मिले.पढ़ें-कूड़े से परेशान लोगों ने हाई-वे पर लगाया जाम, उग्र आंदोलन की चेतावनीपंडित बदरीदत्त कॉलेज में फ्रंट पर खेली अंबेडकर फ्रंटबागेश्वर में पंडित बदरीदत्त राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में अंबेडकर फ्रंट की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशांक वर्धन ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी एबीवीपी के भूपेन्द्र दानू को 98 वोटों के अंतर से शिकस्त दी. जबकि कपकोट और गरूड़ के महाविद्यालयों में एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी. चार राउंड की मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की गयी. बागेश्वर में इस बार छात्रसंघ चुनाव में इतिहास रचा गया. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्याथी परिषद को मुंह की खानी पड़ी जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्र्रेस के युवा संगठनएनएसयूआई भी तीसरे नंबर पर रही।
सरदार भगत सिंह कॉलेज में एनएसयूआई ने बाजी मारी
उधम सिंह नगर के सरदार भगत सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई ने बाजी मारी है. एनएसयूआई प्रत्याशी अंग्रेज सिंह ने अखिल विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी को 273 वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया. महाविद्यालय में अध्यनरत 5728 विद्यार्थीयों में से 3175 विद्यार्थीयों ने अपने मत का प्रयोग किया. अंग्रेज सिंह को 1165 वोट मिले वहीं एबीवीपी प्रत्याशी रचित सिंह को 892 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु पाण्डे को 654, सूरज कुमार को 376 मत मिले. कमल पोपली निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गये. प्रियंका पुनियानी 135 वोट विजयी होकर छात्रा उपाध्यक्षा रही. सचिव पद पर सचिन कुमार गंगवार निर्विरोध रहे।
संयुक्त सचिव पर 886 वोटों से विवेक शर्मा ने अपना परचम लहराया. विवेक को 1840 वोट जबकि रनरअप रहे पुनीत गाईन को 954 वोट मिले. कोषाध्यक्ष पद पर आशु निर्विरोध विजयी हुए. 755 वोट से जीतकर देवेश कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुने गये.

Post A Comment: