ऋषिकेश,11सितम्बर। ऋषिकेश क्षेत्र में खुले कुछ बैंकों में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए जाने वाले गाडो के ना होने पर पुलिस ने बैंक प्रबंधकों को नोटिस भेजकर तत्काल सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह का कहना था कि पिछले कुछ समय से लगातार ए.टी.एम का क्लोन, ए.टी.एम बदलकर खाते से पैसे निकालना फर्जी कॉल कर खाते का ओटीपी प्राप्त कर खाते से पैसा निकालने की लगातार शिकायत आ रही थी।जिस पर पुलिस द्वारा सभी बैंकों के एटीएम आदि को चेक किया गया तो बहुत से एटीएम में कोई गार्ड का उपस्थित होना नही पाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी बैंकों को एक नोटिस दिया गया जिसके अंतर्गत सभी एटीएम में गार्ड नियुक्त करना सुनिश्चित करने एटीएम में किसी स्पेशलिस्ट को समय-समय पर बुलाकर एटीएम को चेक करना सुनिश्चित करें, कि कहीं किसी एटीएम में कोई क्लोनिंग मशीन तो नहीं लगी है। बैंक एवं एटीएम के सीसीटीवी कैमरे को सही हालत में करना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा गया कि गार्ड को समय-समय पर निर्देशित करें कि एटीएम में एक समय में एक ही व्यक्ति अंदर जाए।एटीएम के गार्ड को भी क्लोनिंग के संबंध में लोगों को जागरुक करने हेतु निर्देश देने को कह गया है।सभी बैंकों को उपरोक्त नोटिस इससे से दिया गया कि यदि किसी बैंक द्वारा उपरोक्त बिंदु पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post A Comment: