ऋषिकेश 12 सितंबर। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी  रितेश शाह ने अपने  अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति कर्तव्यनिष्ठ, व जवाबदेही के लिए तैयार रहने की हिदायत देते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए ।उल्लेखनीय है कि रितेश शाह ने हाल ही में ऋषिकेश कोतवाली का प्रभार संभाला है जिन्होंने बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तमाम चौकियों के प्रभारियों सहित उन में कार्यरत पुलिसकर्मियों को आपसी सहयोग के माध्यम से कार्य करने की हिदायत दी ।साथ ही उन्हें यह भी कहा कि वह जनता के प्रति जवाब  देही हैं, उनका कहना था कि पुलिसकर्मी की पहली पहचान विनम्र, आज्ञाकारी ,राजभक्त, बुद्धिमान दृढ़ संकल्प ,तथा कर्मठ होना है ।असली पुलिसकर्मी की पहचान भी इसी से है उन्होंने कहा कि कोतवाली हो या चौकी सभी का सबसे पहले रिकॉर्ड साफ सुथरा होना चाहिए ,जिसे कोई भी अधिकारी किसी भी समय जांंचे, तो उसमे कोई भी गलती नहीं होनी चाहिए ।उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को आपसी सहयोग से कार्य करने की हिदायत दी। कोतवाली प्रभारी द्वारा ली गई बैठक के दौरान सभी चौकियों के प्रभारियों सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद थे ।

Post A Comment: