ऋषिकेश,23सितम्बर। पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद के चलते नाराज पत्नी के मायके चले जाने के बाद पति ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या किए जाने का असफल प्रयास किया। जिसे उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय लाया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार पुरानी जाटव बस्ती निवासी रिंकू उम्र 38 वर्ष पुत्र देवीलाल का अपनी पत्नी के साथ पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके चलते पत्नी अपने मायके चली गई, जिसके बाद पति रिंकू ने रविवार की सुबह 8:30 बजे अपने कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या किये जाने का प्रयास किया ।जिसे जली हालत में उसके परिजन राजकीय चिकित्सालय उपचार हेतु लाये। लेकिन उसकी हालत  को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

Post A Comment: