शिक्षा का  स्तर  सुधारा जाना राज्य सरकार का पहला उद्देश्य है -त्रिवेंद्र सिंह रावत
वर्षों से अधर में लटके जानकी पुल का निर्माण कार्य को किए जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
ऋषिकेश 13 सितंबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुनि की रेती स्थित स्वामी पूर्णानंद जी महाराज की असीम कृपा से स्वामी गुरुप्रसाद परमहंस के पावन सानिध्य में निर्मित स्वामी पूर्णानंद डिग्री कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के नवीन परिसर का एक समारोह के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया बस पति वार की दोपहर में मुनि की रेती में आयोजित डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि  मुझे हर्ष हो रहा है कि पूरणा नंद डिग्री कॉलेज के स्वामी पूर्णानंद  के द्वारा लगाए गए शिक्षा के वृक्ष को आज वट वृक्ष के रूप में फलीभूत कर रहे हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें शिक्षा का स्तर बनाए जाने के लिए अच्छी शिक्षा रिया जाना भी आवश्यक है इसी के चलते राज्य की सरकार ने अभी तक घोषणाएं ही नहीं थी बल्कि जो पुराने शिक्षा के मंदिर है उन्हें उचित कर शिक्षा का स्तर सुधार जाने का प्रयास किया है क्योंकि उन्होंने देखा कि देश में 16000 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज थे  लेकिन  शिक्षा का स्तर गिरने के कारण आज 8000 से ही कम इंजीनियरिंग कॉलेज रह गए जिसके पीछे उन कॉलेजों को बढ़ाने वाले लोगों की इच्छा शक्ति का कम होना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य में 30 बच्चों से कम विद्यालयों को बंद किए जाने का निर्णय लिया है यह निर्णय शिक्षा के स्तर को बनाए जाने के लिए लिया गया है यह बहुत बड़ा सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया परिवर्तन है उनका यह भी कहना था कि इस निर्णय के बाद पहाड़ों में शिक्षकों की कमी को भी पूरा करेगा उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय हो सकता है शिक्षकों व कर्मचारियों के विरुद्ध भी जा सकता है लेकिन हमें शिक्षा का स्तर ऊंचा करना है उन्होंने अपनी सोच में परिवर्तन करना होगा मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां कर्मचारी नहीं बल्कि शिक्षक हैं जो कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा उठाई गई जानकी पुल के निर्माण की मांग को भी शीघ्र पूरा किए जाने का आश्वासन दिया प्रकाश लगा था कि किसी भी योजना को चालू करने के बाद रोक देना राज्य के हित में नहीं है। उसकी लागत लगातार बढ़ती रही है जो कि जनता के हित में भी नहीं है।
राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्वामी गुरुप्रसाद परमहंस द्वारा क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है हाई स्कूल से अपनी यात्रा का प्रारंभ  कर डिग्री कालेज के रूप में वट वट वृक्ष के रूप में स्थापित हुआ है जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उनके शासनकाल मैं रोके गए जानकी पुल जो की बदले की भावना का शिकार हो रखा है ।उसे शीघ्र पूरा कराया जाए यह पुल पहाड़ों से हो रहे लगातार पलायन को रोकने का एक माध्यम भी बनेगा। सुबोध उनियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में बेरोजगार को रोकने,व शिक्षा को बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं जहां लागू कर रही है वहीं इसके प्रबंधकों को चाहिए कि वह शिक्षा के नाम पर छात्रों से कम फीस लेने की व्यवस्था करें। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता राकेश अग्रवाल, राज नारायण तिवारी, प्रदीप खंडेलवाल, रतन श्रीवास्तव, राजीव बंसल,  अपर्णा गर्ग, मयंक गर्ग, आशुतोष खंडेलवाल ,मेहुल गजर, मनीष तसाद ,संजय अग्रवाल के अतिरिक्त मुनि की रेती के पूर्व चेयरमैन शंभू पासवान, शिवमूर्ति कंडवाल ,अनीता ममगाई ,जितेंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंघल ,मनीष डिमरी, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: