देहरादून। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यकाल बढ़ने के बाद बीजेपी उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल भीबड़ा दिया गया है। अजय भट्ट का कार्यकाल 31 दिसम्बर 2019 तक बढ़ा दिया गया है। कार्यकाल बढ़ने पर अजय भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी नेउन्हें ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रेस वार्ता कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी…
प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद फैसलों की जानकारी
पार्टी के महासम्पर्क अभियान का लिया फीड बैक30 सितम्बर तक बढ़ाया गया महासम्पर्क अभियान
महासम्पर्क अभियान में 22 बिंदुओं पर हुई चर्चा
अत्याधुनिक तरीके से बूथों को मैनेजमेंट कर रही है पार्टी लोक सभा चुनाव को देखते हुए एक लोक सभा को दो क्लस्टर में बांटा गया
प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री करेंगे प्रदेश भर का दौरा15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाएंगे
पार्टी स्वछता ही सेवा कार्यक्रम चलाएगी
16 सितम्बर को अटल जी एक महीने की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन का आयोजन
17 सितम्बर को पीएम मोदी के जन्म दिवस से 25 सितम्बर तक पण्डित दीनदयाल के जयंती पर सेवा सप्ताह का होगा आयोजन
पीएम मोदी पर बनी पिक्चर को प्रदेश के शहरों भर में दिखाया जाएगा
29 सितम्बर को सर्जिक स्ट्राइक पर शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा शहीदों को किया भी किया जाएगा सम्मानित
2 अक्टूबर को गांधी जयंती से 30 जनवरी तक 150 कार्यकर्ता 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर गांधी जी के देखे हुए सपनो के मूल्यांकन को यात्रा के जरिये परखा जाएगा
हर विधानसभा में आयोजित होगी यात्रा
31 अक्टूबर को रन फ़ॉर यूनिटी कार्यक्रम का होगा आयोजन एकता दिवस के रूप में होगा दौड़ का आयोजन
अजेय भारत अटल भाजपा पर आधारित होंगे सभी कार्यक्रम

Post A Comment: