ऋषिकेश। ॐ त्रिवेणी क्लब द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में मूर्ति अनावरण मुख्य अतिथि सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जयेन्द्र रमोला ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया ।
जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज के इस युग में जहॉं हर व्यक्ति के पास समय का अभाव है और वह दिनचर्या की ज़रूरतों को पूरा करने के लिये भागदौड़ में लगा है परन्तु कड़ी महन्त करने वाले त्रिवेणी क्लब के लोगों द्वारा आज जो भव्य पंडाल लगाकर गणपति पूजा का आयोजन किया है वह अपने आप में सराहनीय कार्य है ।
कार्यक्रम में सुलेखा मंडल,दिनेश मेहरा,नीतू मेहरा, कृष्णा, बजरंग ,मनोज,अशोक मंडल ,सोनू मंडल आदि लोग मौजूद थे ।

Post A Comment: