ऋषिकेश,20सितम्बर। हाईकोर्ट के आदेश पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा सोमेश्वर मंदिर -गंगानगर में दिए गए अतिक्रमण हटाए जाने के नोटिस के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष उत्पन्न हो गया है। जिन्होंने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय के खिलाफ गंगानगर में प्रदर्शन कर एक ज्ञापन प्राधिकरण के मुख्य सचिव के नाम प्रेषित किया। पूर्व सभासद बृजपाल राना के नेतृत्व में किए गए प्राधिकरण कार्यालय के खिलाफ बृहस्पतिवार को गंगानगर में को बृहस्पतिवार को गंगानगर में प्रदर्शन के दौरान दिए गए ज्ञापन में कहा गया प्राधिकरण के द्वारा दुकानों को जो नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें कुछ मकानों में मास्टर प्लान 2002 से लागू होने से पूर्व चिन्हित किया गया है ।जो की पूरी तरह अवैध है। क्योंकि प्राधिकरण द्वारा दुकानों के नक्शे भी पास किए गए हैं सोमेश्वर मंदिर मार्ग में उनमें दुकान सीज करने का जिक्र किया गया है। जो कि जनहित में नहीं है ,क्योंकि हमारा कोई विरोध नहीं है मगर गले की छोटी-छोटी दुकानों से रोजगार करने वाले लोग इस नोटिस के कारण काफी भयभीत है। 1976 में फैमिली प्लानिंग के साथ ही लोगों को पट्टे भी दिए गए है लेकिन उसके बाद क्षेत्र के लोगों में प्रदर्शन करने वालों में वीर सिंह रावत, प्यारेलाल जुगरान ,सुरेंद्र दिनेश रावल, गोकुल नेगी ,राम सिंह, उत्तम सिंह सुल्तान सिंह, ओमप्रकाश, मदन सिंह, जगबीर सिंह, सुरेश रस्तोगी, आशा सिंह, आकाशदीप मुकेश बिजल्वाण, चतुर्भुज, भूपेंद्र बिष्ट, सत्य प्रकाश आदि प्रमुख रूप से लोग उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश के सोमेश्वर मंदिर गंगानगर में अतिक्रमण हटाए जाने के नोटिस के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष


Post A Comment: