ऋषिकेश ,08सितम्बर। उत्तराखंड राज्य के सभी महाविद्यालयों में शुक्रवार को हो रहे ,छात्र संघ चुनाव की श्रंखला में ऋषिकेश पंडित ललित मोहन उच्चतर राजकीय महाविद्यालय मैं प्रातः सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हुए मतदान में 3148 छात्र-छात्राओं ने 6 पदों पर अपना भाग्य आजमा रहे छात्रसंघ के उम्मीदवार का भाग्य 1:00 बजे तक के लिए मतपेटी में बंद हो गया है। पुलिस प्रशासन की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव छात्र गुटों के बीच हुई आपसी छूट-पुट झडपों के बाद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ ।छात्र संघ चुनाव अधिकारी एन.पी नग्याल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया प्रातः 8:00 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ हो गई थी। जोकि अपने समय अनुसार संपन्न हुई इस दौरान महाविद्यालय में किसी भी घटना से निपटने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी रितेश शाह खुद पुलिस बल के साथ सुरक्षा का मोर्चा संभाले हुए थे। जिसके चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो पाई ।चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए मतदान केंद्र से लगभग आधा किलोमीटर दूर बनी बैरिकेडिंग पर मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं को बैरिकेटिंग लगा कर रोक दिया गया था ।जिससे मतदान करने वाले छात्र छात्राओं को भी मतदान केंद्र तक जाना पड़ा ।छात्र प्रतिनिधियों का कहना था कि इस वर्ष लिंगदोह समिति द्वारा बनाई गई चुनाव प्रक्रिया के चलते चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई ।और सभी ने मिल जुलकर चुनाव में भाग लिया यहां यह भी बताते चलें, कि 6 पदों में से उपाध्यक्ष पद पर पहले ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हो चुका है। शनिवार को संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष महासचिव सचिव कोषाध्यक्ष प्रकाश विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव मतदान से किया गया।

Post A Comment: