ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती मंहगाई को लेकर 10 सितम्बर दिन सोमवार को भारत बंद आवाहृन पर नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने बताया कि पूरे देश में गैस ,पैट्रोल, डीजल के दामों सहित अन्य सामग्री के असीमित मंहगे होने के कारण व रूपये की ऐतिहासिक गिरावट के विरोध में कांग्रेस कमेटी द्वारा १० सितम्बर को भारत बन्द का आवाहृन किया है उसी परिपेक्ष में ऋषिकेश में भी बंद की तैयारी को लेकर आज नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने व्यापार मंडल व व्यापारियों से सहयोग माँगा और देश हित में इस बंद को सफल बनाने की अपील की । यह बंद सुबह से दोपहर तीन बजे तक ही होगा ताकि आम जन को भी असुविधा ना हो। इस अवसर पर AICC सदस्य जयेंद्र रमोला, नगराध्यक्ष विनय सारस्वत,,प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान,नगर महिला अध्यक्ष मधु जोशी,कांग्रेस OBC प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा,कांग्रेस सेवादल नगर अध्यक्ष रामकुमार,कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
राजनीति
नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने मंहगाई पर केंद्र की भाजपा सरकार को कोसा

Post A Comment: