ऋषिकेश। निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल मायाकुंड में आज अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं नेत्रदान पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि समाज सेवी कमल सिंह राणा ने किया। राणा ने कहा कि मानव विकास और समाज के लिये उनके अधिकारों को जानने और साक्षरता की ओर मानव चेतना को बढ़ावा देने के लिये अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। सफलता और जीने के लिये खाने की तरह ही साक्षरता भी महत्वपूर्णं है।साक्षरता में वो क्षमता है जो परिवार और देश की प्रतिष्ठा को बढ़ा सकता है। ये उत्सव लगातार शिक्षा को प्राप्त करने की ओर लोगों को बढ़ावा देने के लिये और परिवार, समाज तथा देश के लिये अपनी जिम्मेदारी को समझने के लिये मनाया जाता है। इस अवसर पर श्री साईं आई केयर के द्वारा नेत्र दान पखवाड़ा (25अगस्त से 8 सितम्बर) के उपलक्ष्य में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ राजे नेगी ने अपने सहयोगी मनोज नेगी एवं आशुतोष कुडियाल के साथ मिलकर करीब 54 रोगियों का निशुल्क परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की,एक दर्जन से अधिक मरीजों की दूर एवं नजदीक की नजर काम पाई गई जिन्हें नजर का चस्मा लगाने की सलाह दी गई इसके साथ ही उनको बरसात के मौसम में आंखो में होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी।शिविर में पहुंचे सभी क्षेत्रवासियों को नेत्र दान के प्रति जागरूक करते हुवे जीते जीते रक्तदान एवं मरने के बाद नेत्रदान की शपद दिलाई गई एवं बताया कि आपके द्वारा दान की गई दो आंखो से दो लोगो की अंधेरी दुनिया में रोशनी भरी जा सकती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वो नेत्र दान का संकल्प लें एवं अपने आसपास के बुजुर्ग व्यक्तियों को नेत्रदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित भी अवश्य करें। इस मौके पर पूजा नेगी, प्रिया क्षेत्री,प्रियंका कुकरेती,दीपिका पंत,मीनाक्षी राणा,मंजू देवी,आशुतोष कुड़ियाल,उत्तम असवाल,रमेश लिंगवल उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
स्वास्थ्य
उड़ान स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं नेत्रदान पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित


Post A Comment: