ऋषिकेश। शिवपुरी में नहाते वक्त गंगा में एक युवक डूब गया। जल पुलिस और एसडीआएफ की टीम ने गंगा में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की है। हेंमत उनियाल 22 पुत्र सत्यप्रकाश उनियाल निवासी ग्राम अवई, पट्टी उदयपुर, यमकेश्वर तीन दोस्तों संग शिवपुरी स्थित नमामि गंगे होटल के नीचे गंगा में नहाते समय अचानक नदी की तेज धारा में वह बहने लगा। मौके पर मौजूद दोस्तों ने व स्थानीय लोगों ने यह देख शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन पानी के तेज बहाव में युवक कही ओझल हो गया। सूचना पर ढालवाला चौकी प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में एसडीआएफ व जल पुलिस जवानों ने युवक की खोजबीन को नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली। विनोद कुमार ने बताया कि युवक ऋषिकेश में रिलायंस ट्रेडर्स लिमिटेड कंपनी में कार्य करता है। दोहपर के समय चारों दोस्त नहाने के लिए शिवपुरी पहुंचे, तभी अचानक हेंमत गंगा के तेज बहा में बहने लगा। फिलहाल उसका पता नहीं लग सका। शनिवार को युवक की खोजबीन को रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

Post A Comment: