ऋषिकेश,21सितम्बर। विगत दिनों शहीद विकास ग्राम में लगे शहीद विकास गुरंग के बोर्ड को नुकसान पहुंचाकर उस पर मिट्टी व कीचड़ से क्षति पहुंचाने वाले आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के अनुसार गत 16सितम्बर की  रात्रि के समय शहीद विकास ग्राम में लगे शहीद विकास गुरगँ के बोर्ड को किसी अज्ञात व्यक्ति ने नुकसान पहुंचाकर उसमें मिट्टी में कीचड़ से खराब दिया था। जिस संबंध में शहीद के पिता  रमेश गुरगं पुत्र जीतराम गुरगं निवासी शहीद विकास ग्राम गुमानीवाला ने गत  17 सितम्बर को  कोतवाली ऋषिकेश पर मुकदमा अपराध संख्या 440/18 धारा 427 आई.पी.सी व 3 लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को तत्काल उक्त मुकदमे के खुलासे  के लिए कहा गया, जिस पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश ने तीन पुलिस टीम बनाकर व मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के लिए  आदेशित किया गया। जिसमें से 2(दो) पुलिस टीम को सादे वस्त्रों में उसी गांव में रहकर अज्ञात व्यक्ति के विषय मे जानकारी करने हेतु नियुक्त किया गया। उक्त पुलिस टीमो के द्वारा सभी जगह पर अलग अलग लगभग 60-65 लोगों से पूछताछ कर अभियुक्त के विषय में जानकारी की सफलता प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्त हरी सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी शहीद विकास ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश को मनसा देवी तिराहे से हस्बकायदा गिरफ्तार कर लिया गया।
   पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वार 16सितम्बर की उक्त घटना को स्वयं के द्वारा कारित किए जाने का इकबालिया बयान दिया गया।

Post A Comment: