ऋषिकेश, 22 सितंबर। बजरंग दल के उत्तराखंड प्रांत की दो दिवसीयप्रशिक्षण कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ ऋषिकेश तीर्थ नगरी में दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र के संगठन मंत्री मनोज वर्मा तथा प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष रवि देव आनंद ने किया। लक्ष्मण झूला मार्ग पर स्थित कबीर चौरा आश्रम में शनिवार को बजरंग दल के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष रवि देव आनंद की अध्यक्षता में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए प्रांतीय मंत्री प्रदीप मिश्रा ने उपस्थिति को कहा कि बजरंग दल की आज देश में महत्वपूर्ण भूमिका हो गई है ।जो कि देश में हो रहे विभिन्न हिंदू विरोधी गतिविधियों को लेकर जागरूक है जिसने हिंदू समाज को जागृत करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल को विश्व हिंदू परिषद की शक्ति भी माना गया है। जो कि हिंदू संगठन की शक्ति का प्रतीक है उन्होंने कहा कि बजरंग दल द्वारा देश में जो कार्य किये गए वह सराहनीय है विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष भारत गगन ने बजरंग दल की भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला ।परिषद के विभाग मंत्री दिलीप मिश्रा ने कहा कि बजरंग दल विश्व हिंदू कि वह शक्ति है जो सभी संगठनों में स्टेफनी की तरह कार्य करती है। इस अवसर पर परिषद के जिला मंत्री विनय कुमार सहित काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: