ऋषिकेश ,20 सितंबर। घर से जंगल में घास पत्ती लेने गई एक युवती पेड़ से गिरकर घायल हो गई ,जिसे उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल के गांव चमेली क्षेत्र निवासी सीता उम्र 20 वर्ष पुत्री प्रेम सिंह राणा बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर से अपनी सहेलियों के साथ घास पत्ती लेने जंगल गई थी। कि वह पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रही थी ,कि अचानक वह पेड़ से नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी आवाज सुनकर अन्य सहेलियों ने शोर मचाया जिस पर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे ।और उन्होंने उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।

Post A Comment: