ऋषिकेश 19 सितम्बर। जलकल विभाग ऋषिकेश के अंतर्गत बाल्मीकि बस्ती में पेयजल विस्तारित एवं सुदृढ़ीकरण के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी ने अपने प्रयासों से 75 लाख रुपये स्वीकृत करवाए हैं। अब जल्दी ही बाल्मीकि बस्ती में क्षेत्र वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी ।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाल्मीकि बस्ती मे पानी की किल्लत बनी हुयी थी ।विधानसभा अध्यक्ष एवं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक श्री प्रेम चंद अग्रवाल के प्रयासों से इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है जिस पर जल्द ही कार्य आरंभ होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पेयजल  आपूर्ति का कार्य जल्द ही क्षेत्र में शुरू होगा जिससे शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को योजना के निर्माण के बाद पेयजल समस्या से निजात मिलेगा।श्री अग्रवाल ने कहा कि इस पेयजल आपूर्ति से क्षेत्र के हज़ारों लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगा।
श्री अग्रवाल ने कहा कि किसी भी योजना के निर्माण में स्थानीय लोगों का दायित्व बनता है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने दी जाए।

Post A Comment: