नगर पंचायत के साथ स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन ने गंगा तटों पर भी सफाई
गांधी जयंती तक चलेगा स्वच्छताअभियान
ऋषिकेश। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत  स्वर्गाश्रम-जौंक ने स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के साथ गंगा तटों के साथ ही किरमोला क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान पखवाड़े के स्वच्छता ही सेवा के 5वें दिन किरमोला क्षेत्र में जगह-जगह फैली गंदगी को निकाय कर्मियों ने और फाउंडेशन के स्वयंसेवियों ने साफ़ किया। फिर डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन के जरिये ट्रंचिंग ग्राउंड ले जाकर निस्तारित किया गया।
 ईओ मोहन प्रसाद गौड ने कहा रोजमर्रा के होने वाले काम के साथ ही हर नागरिक को आसपास फैली गंदगी को साफ़ करना चाहिए। इससे अनेको बिमारियों से बचा जा सकता है।
प्रभारी अनूप कोठियाल ने कहा फाउंडेशन स्वच्छता सेवा के लिए समर्पित है। नगर उस दिन स्वच्छ और सुन्दर हो जायेगा जिस दिन यहां रहने वाले ठान लेंगे की हम गंदगी नहीं करेंगे और गंदगी डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन में ही डालेंगे।  अभियान में जेई मनमोहन सेमवाल, अनिल राणा, रोहित सिंह, पंकज नौटियाल, सोनू, राकेश कुमार, जयपाल, महेंद्र पाल, अजय कुमार, मनीष कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्य थे।
फोटो-किरमोला में सफाई अभियान चलते स्वयंसेवी।

Post A Comment: